फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डाहर आगजनी: बेघर परिवारों का आंकड़ा 33 पहुंचा

डाहर आगजनी: बेघर परिवारों का आंकड़ा 33 पहुंचा

Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
डाहर आगजनी: बेघर परिवारों का आंकड़ा 33 पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। उपायुक्त मदन चौहान ने बालीचौकी तहसील के गांव डाहर में आग से प्रभावित परिवारों को मदद के लिए आवश्यक सामग्री ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को घटना के बाद तुरंत सहायता के रूप में 4 लाख 95 हजार की राहत राशि तथा 200 कंबल, 66 तिरपाल वितरित कर दिए गए थे। प्रभावित परिवारों के रहने और भोजन की अस्थायी व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त मंगलवार को दिव्य मानव ज्योति अनाथालय ट्रस्ट डैहर की ओर से रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 111 कंबल, 25 रजाइयां, 35 तलाई, बर्तन, कपड़े, दालें, अनाज इत्यादि प्रदान किए। बताया कि इस आग की घटना में 28 मकान और 16 गौशालाएं पूर्ण रूप से जलकर राख हो गई हैं तथा 33 परिवार बेघर हुए हैं। अग्निकांड से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक सहयोग दें। कोई भी दानी सज्जन सहायता राशि जिला प्रशासन के राज्य सहकारी बैंक के खाता संख्या: 3170107066 में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए 226201, 226202, 226203, 226204 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं ।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ
मंडी/सरकाघाट। मंडी में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, सरकाघाट में भी एकता दिवस की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed