फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चहड़ी गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

चहड़ी गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 04 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
चहड़ी गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
पटड़ीघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कस्मैला के चहड़ी गांव में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना बलद्वाड़ा ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामलाल पुत्र चुनीलाल ने प्रतिदिन की तरह शाम का खाना खाया और घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में चला गया। घर के अन्य लोग अभी रसोईघर में खाना खाने में व्यस्त थे। जब थोड़ी देर के बाद उसकी मां कमरे में आई तो उसने अपने बेटे को छत में लगे लोहे की गाडर से रस्सी से झूलते हुए पाया। महिला के शोर मचाने पर घर और आस पड़ोस के लोग कमरे में एकत्र हो गए और तुरंत 108 को फोन करके बुलाया। जब श्यामलाल को बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में आकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। श्यामलाल के घर वालों ने पुलिस को बताया कि वह शूगर का रोगी था और मानसिक रूप से तनाव में रहता था। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले में अग्रिम जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बलद्वाड़ा अश्वनी शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed