{"_id":"5caa3673bdec22141d19f40f","slug":"11554658931-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में दिन दहाड़े चोरी करते पकड़ा गया शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में दिन दहाड़े एक शातिर को चोरी करते हुए रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे मंडी शहर के जेलरोड स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में शातिर जी ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के ड्राइवर मुन्नी लाल के क्वार्टर पर घुस गया। तीसरी मंजिल पर जाने से पहले बिल्डिंग के नीचे वाले एक क्वार्टर पर बाहर से शातिर ने कुंडी लगा दी, ताकि चोरी के दौरान कोई अंदर न आ सके। उसने अंदर जाकर कुंडा तोड़ा और कमरे का सामान इधर उधर फेंककर कीमती सामान और नकदी ढूंढना शुरू कर दिया। ऐसे में नीचे वाली मंजिल में दलवंत वर्मा को ऊपरी मंजिल से कुछ आवाजें आईं तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने बाहर जाकर देखने की कोशिश की लेकिन बाहर नहीं जा सके, क्योंकि चोर ने पहले ही बाहर से दरवाजे को कुंडी लगा दी थी। ऐसे में उन्होंने अपने पड़ोसी को फोन करके मदद मांगी। पड़ोसियों ने बिल्डिंग में आकर उस क्वार्टर को बाहर से बंद कर दिया, जहां पर शातिर मौजूद था। शातिर को इस बात का पता चल गया और उसने भागने की कोशिश की लेकिन नहीं भाग पाया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शातिर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शातिर की पहचान सागर निवासी टारना के रूप में की गई है, जो मजदूरी का काम करता है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।