{"_id":"5c056c63bdec2241b842eb99","slug":"11543859299-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन युवकों से चरस पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार तीन युवकों से चरस पकड़ी
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने एक नाके के दौरान 122 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों हमीरपुर से संबंधित हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।
मुख्य आरक्षी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर छाणग के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान मंडी की ओर से तीन युवक बाइक पर आए। इन्हें जांच के लिए रोका। जब इन युवकों को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो दस्तावेज निकालते समय इनसे 122 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने हमीरपुर जिले के जिवी गांव निवासी विशाल, नीरज और मनोज को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को ही उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।