फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   घास काटते पति-पत्नी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर

घास काटते पति-पत्नी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर

Wed, 26 Dec 2018 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
घास काटते पति-पत्नी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर
घास काटते पति-पत्नी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, पत्नी की मौत
विज्ञापन

करसोग की मैहड़ी पंचायत में बुधवार को हादसा
प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दी फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। क्षेत्र की मैहड़ी पंचायत में घास काटते समय पति-पत्नी पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया है। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर हादसे की पूरी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह के समय पति पत्नी घर से कुछ दूरी पर गदौही जंगल में घास काटने गए थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से कुछ पत्थर गिर गए। पत्थर की चपेट में आने से महिला 100 फीट गहरी खाई में गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति पर हल्के पत्थर गिरे हैं, इससे वह घायल हो गया है। मृतका की पहचान चांद कुमारी और घायल व्यक्ति की पहचान मणि चंद्र पुत्र बालक राम के रूप में हुई है। महिला के शव और घायल व्यक्ति को लोगों की सहायता से करसोग अस्पताल लाया गया । जहां पर घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर, प्रशासन की तरफ से मृतका के परिजनों को 10000 और घायल को 5000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed