फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

सुंदरनगर गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Thu, 12 Jul 2018 10:42 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत झुंगी निवासी एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह 10 जुलाई को बस में बैठ कर सुंदरनगर आई थी। जहां किसी ने उसे बुधवार 11 जुलाई को बस स्टैंड के साथ सटे जलाशय किनारे सीढ़ियों पर बैठे देखा था। इसके उपरांत महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने महिला की तलाश हर जगह की लेकिन जब कोई जानकारी न मिली तो नाचन के समाजसेवी ब्रहमदास चौहान के साथ बीएसएल थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 11 जुलाई को एक शख्स ने बताया कि उसने महिला को बस स्टैंड के निकट जलाशय किनारे सीढ़ियों पर बैठे देखा था। लेकिन इसके बाद महिला के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट वीरवार दोपहर बीएसएल थाना में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed