{"_id":"5b1d3b8a4f1c1b644d8b5d51","slug":"111528642442-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने मोइबाल का प्रयोग करने पर डांटा तो बहन ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने मोइबाल का प्रयोग करने पर डांटा तो बहन ने लगा लिया फंदा
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। ऐहजू पंचायत के तरामट गांव में मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोकने पर 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती की छह माह बाद ही जनवरी में शादी तय थी। कुछ माह पहले ही युवती की शादी रखी गई थी। रविवार को युवती घर पर फोन का इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे थोड़ा डांट दिया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर युवती ने तैश में आकर फंदा ही लगा लिया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ऐहजू पंचायत के तरामट गांव की मनीषा (19) पुत्री धनी राम के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मनीषा के बड़े भाई ने उसे फोन का अत्यधिक इस्तेमाल करने को लेकर डांट दिया था। दोनों भाई-बहन में खूब कहासुनी हो गई। इसके बाद भाई जंगल पशुओं को चराने चला गया था। युवती की मां मनरेगा कार्य के लिए चली गई। बड़ी बहन घर में कार्य निपटा रही थी। इसी दौरान मनीषा ने पंखे की कूंडे से फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही युवती की शादी भी तय हुई थी। छह माह बाद जनवरी में शादी तय थी। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिवारजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंस धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट : एसएचओ
जोगिंद्रनगर थाना के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि छात्रा के गले पर नीले निशान हैं। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन गहनता से की जा रही है। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर भाई बहन में कहासुनी:एसपी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि फोन के अधिक इस्तेमाल करने पर दोनों भाई बहन में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भाई और मां घर से बाहर चले गए थे। इसी दौरान युवती ने घर में फंदा लगा लिया। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।