फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पुलघराट के पास बस और ट्रक की टक्कर में शिक्षक समेत 4 जख्मी

पुलघराट के पास बस और ट्रक की टक्कर में शिक्षक समेत 4 जख्मी

Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुलघराट के पास बस और ट्रक की टक्कर में शिक्षक समेत 4 जख्मी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। पुलघराट के पास निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक शिक्षक समेत 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को जोनल अस्पताल में उपचार करवाया गया है। घायलों में हुकम चंद, सिया, निकिता और कृतिका शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ककड़ाहू निवासी शिक्षक हुकमचंद ने पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह रंधाड़ा स्कूल में पीटीई के पद पर सेवाएं दे रहा है। सोमवार को वह तीन छात्राओं के साथ एक निजी बस एचपी-65-2610 में सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रहे थे, इस बस में कुछ अन्य सवारियां भी थीं। जब वह पुलघराट के पास पहुंचे तो मंडी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक एचपी-53ए-0595 ने उनकी बस को जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस टक्कर से बस का शीशा टूट गया और बस क्षतिग्रस्त हो गई। उसके साथ ही बस में सवार तीनों छात्राएं भी घायल हो गईं। इस दौरान किसी ने 108 एंबुलेंस को बुलाया जो उन्हें मंडी जोनल अस्पताल ले गई, जहां उनको उपचार दिया गया। उसने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक की तेज रफ्तार के कारण हुआ है इसलिए ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिक्षक के बयान पर ट्रक चालक पर मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन

हादसे के कारण लगा बड़ा जाम
पुलघराट के पास हुए हादसे के बाद शहर में कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। जाम का असर करीब दो किलोमीटर तक देखा गया। करीब दो किलोमीटर तक बसों, ट्रकों, कारों व दोपहिया वाहनों से सड़क भर गई थी। इस दौरान पुलिस को कुछ देर के लिए जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed