फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिद्धपुर में एक मकान से नकदी एवं आभूषण चोरी

सिद्धपुर में एक मकान से नकदी एवं आभूषण चोरी

Thu, 17 Jan 2019 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिद्धपुर में एक मकान से नकदी एवं आभूषण चोरी
धर्मपुर (मंडी)। सिद्धपुर में बुधवार रात्रि एक घर से चोर नकदी और आभूषण ले उड़े हैं। चुराए सामान का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को चोरों ने मुंशी राम के मकान की खिड़की का एंगल तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और वहां रखी नकदी और गहने चुरा लिए। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मुंशी राम घर पर अकेला ही था और परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। मुंशी राम को चोरी का पता नहीं चला। पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चोरी की घटना हुई है तथा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्दी ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed