फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिला ने दराती निकाल धमकाया लोनिवि का अधिकारी

महिला ने दराती निकाल धमकाया लोनिवि का अधिकारी

Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
महिला ने दराती निकाल धमकाया लोनिवि का अधिकारी
गोहर (मंडी)। जाच्छ लोट सड़क पर रविवार सुबह लोनिवि के कर्मचारी का रास्ता रोककर एक महिला ने दराती निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना ज्यूणी घाटी की धिश्ती पंचायत की है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने महिला के मकान के समीप नाली (ड्रेन) बनाई थी, जिससे महिला खफा थी। पुलिस ने लोनिवि के कर्मचारी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 353, 341, 504 तथा 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिवि के नियमित कर्मचारी तोता राम पुत्र जय सिंह निवासी रेयोसी रविवार सुबह करीब 10 बजे जाच्छ से लौट रहा था। इस दौरान धिश्ती की एक महिला ने उसका रास्ता रोक दिया और उसका बैग छीनकर अपने मकान के कमरे में फेंक दिया। महिला ने इस दौरान कमरे से दराती निकाल ली और लोनिवि के कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे डाली। कर्मचारी ने जाच्छ लोट सड़क पर उक्त महिला के मकान के साथ एक ड्रेन बनाई है। जिस पर महिला ने आपत्ति जताई थी। महिला ने विभाग के कर्मचारी को धमकी दी कि अगर जल्द ड्रेन नहीं हटाई गई तो वह कुछ भी कर सकती है। पुलिस में दी शिकायत में शिकायतकर्ता तोता राम ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला झगड़ालू किस्म की है और अनेक लोगों से झगड़ा कर चुकी है। पीड़ित कर्मचारी तोता राम ने पुलिस को बताया कि महिला ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई है। उसके खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed