{"_id":"5b20ff464f1c1baf6e8b7eaa","slug":"101528889158-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी के घर से लाखों ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी के घर से लाखों ले उड़े चोर
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी रिवालसर में चोरों ने वार्ड नंबर पांच में एक रिहायशी मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों का सामान उड़ा लिया है। यह घर शिक्षा विभाग में तैनात महिला कर्मचारी का है। नौकरी के सिलसिले में वह घर से बाहर थीं। जैसे ही घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था और ताले गायब थे। जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान गायब था। वहीं, अलमारी में रखी नकदी और आभूषण भी गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावित कुंता देवी शिक्षा विभाग में कार्य करती है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में प्रभावित ने कहा कि है कि बेटी की बीमारी और नौकरी के कारण 27 मई से लेकर 9 जून तक घर से बाहर थी। जिसका फायदा चोरों ने उठाया और घर का कीमती सामान लूट ले गए। जब वह घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब था और दरवाजे खुले पड़े थे। घर से गायब सामान में दीवार पर लगी कीमती एलसीडी, कंप्यूटर, बर्तन, दो कंगन, चेन आदि गायब थे। कमरे में अलमारी खुली थी और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है।