{"_id":"5afae85d4f1c1bd8408b5990","slug":"101526392925-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में कृषि अधिकारी के साथ सरेराह मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में कृषि अधिकारी के साथ सरेराह मारपीट
Updated Tue, 15 May 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/ सुंदरनगर। बेखौफ बदमाश अब अफसरशाही को निशाना बनाने लगे हैं। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे सुंदरनगर में तैनात कृषि अधिकारी (एसएमएस) से ऑटो पर सवार होकर आए चार अज्ञात हमलावरों ने बीच रास्ते मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। कृषि अधिकारी ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की शिनाख्त में पुलिस लगी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कृषि अधिकारी सुभाष कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि मंगलवार सुबह वह अपनी कार में सवार होकर कार्यालय की तरफ जा रहा था। ऑटो में आए चार लोगों ने बीच रास्ते में उसे रोक लिया और बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया। इससे पहले की पुलिस पहुंचती वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। अधिकारी पालमपुर के गांव बंदला का निवासी है और कृषि विवि पालमपुर के सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बतौर विषयवाद विशेषज्ञ तैनात है। वह कृषि वैज्ञानिक भी हैं। उन्होंने कहा कि कि मंगलवार सुबह जब वह अपनी कार में सवार हो कार्यालय जा रहा था तो आटो में सवार हो तीन-चार लोग आए और उन्होंने उसकी कार को रोका तथा उसके साथ मारपीट की। मारपीट का कारण वह नहीं जानते। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसके पीछे पुरानी रंजिश भी हो सकती है या ऑफिस में खटपट भी। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा।