फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सड़क हादसे में विद्युत बोर्ड कर्मी समेत दो घायल

सड़क हादसे में विद्युत बोर्ड कर्मी समेत दो घायल

Sun, 12 Nov 2017 10:00 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में विद्युत बोर्ड कर्मी समेत दो घायल
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में हुए सड़क हादसों में एक बिजली बोर्ड के कर्मी समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है। पहला मामला दुनी चंद पुत्र चिंतराम गांव और डाकघर पौड़ा कोठी ने दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वह पलंबर का काम करता है। 10 नवंबर को जब वह जीवन सिंह के साथ धनौटू में सड़क पार कर रहा था तो उसी समय एक जीप नंबर एचपी 31ए 6298 बड़ी तेज रफ्तार से आई, जिसने जीवन सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में जीवन सिंह को चोटें आई हैं। वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता पितांबर पुत्र तुलसीराम गांव कांगर डाकघर रजवाड़ी ने बताया कि वह विद्युत बोर्ड में कार्यरत है। 10 नवंबर को जब वह हुकमचंद के साथ धनौटू में सड़क पार कर रहा था तो एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 23सी 0692 बड़ी तेज रफ्तार से मंडी की तरफ से आई और उसने हुकमचंद को टक्कर मार दी, जिससे हुकमचंद को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed