{"_id":"59cd272b4f1c1b9f538b4d4e","slug":"101506617131-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्हघाटी में वृद्धा के हाथ बांध कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्हघाटी में वृद्धा के हाथ बांध कर मौत के घाट उतारा
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के सकरोआ क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के हाथ बांध कर मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्यारे का सुराग नहीं लग पाया है। महिला पिछले करीब 15 वर्षों से अकेली अपने घर में रहती थी और वृद्धा पेंशन पर गुजर बसर कर रही थी। पुलिस को शक है कि महिला को बंधक बनाकर हत्या की गई है। पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों और रिश्तेदारों के बयान पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी ने घटनास्थल का दौरा करके हर पहलू को जांचा है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह निवासी चच्योट ने कहा कि उसकी बहन फूलन देवी (60) घर में अकेली रहती थी। वीरवार सुबह उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों से मामले की सूचना मिली कि उनकी बहन घर के बाहर नाली के पास गिरी हुई मिली है। जब वह सुबह 9.30 बजे मौके पर पहुंचे तो वहां स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। बहन के शव से चादर को हटाया तो हाथ शाल से बंधे थे। मामले की सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, पंचायत प्रधान सकरोहा चंपा देवी और वार्ड मेंबर बालक राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुबह उन्हें स्थानीय लोगों ने सूचित किया था कि एक वृद्धा नाली के पास गिरी है। जब मौके पर पहुंचे तो पहले से ही लोगों की भीड़ थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बुजुर्ग महिला छत से गिर गई थी और उसके टांगों में प्लेट्स भी पड़ी हुई थीं। 15 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। बल्ह थाना के एसएचओ संजीव सूद ने बताया कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गला घोंट कर हत्या की आशंका: एसपी
फूलन देवी की हत्या के कारणों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा। मौके का मुआयना किया गया है। वृद्धा के हाथ शाल से बांधे हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। जहां तक हत्या के कारणों की बात है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं।