{"_id":"595bd53b4f1c1b494a8b472b","slug":"101499190587-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बचने के लिए कुंए में नहाने के लिए कूदे पूर्व सैनिक की डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्मी से बचने के लिए कुंए में नहाने के लिए कूदे पूर्व सैनिक की डूबकर मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। ग्रेयोह पंचायत के झडियार वार्ड के कुएं में नहाने उतरे पूर्व सैनिक की डूबकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक किसी शादी समारोह से वापस आ रहा था। गर्मी ज्यादा होने के कारण उसने कुएं के बाहर कपड़े खोले और नहाने उतर गया। लेकिन, बाहर नहीं निकल सका। कुछ लोगों ने कुएं के पास कपड़े गिरे देखे और जेब को टटोलने के बाद पूर्व सैनिक का पहचान पत्र मिला। अनहोनी का अंदेशा होने पर लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। इससे पहले की प्रधान मौके पर पहुंचते लोगों ने लाश को ढूंढने का काम शुरू किया। एक युवक ने कुएं में डुबकी मारी और शव को बाहर निकाल दिया। जब तक पंचायत प्रधान पहुंचते तब तक शव को बाहर निकाला जा चुका था। शव को सड़क तक पहुंचाया गया और पुलिस को भी सूचना दी। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त दीप चंद (48) पुत्र चौधरी राम के रूप में की है। मृतक की बेटी शादी हो चुकी है। बेटा निजी कंपनी में काम करता है। वहीं जहां पूर्व सैनिक डूबा, वह कुआं नाले में बना है। इसकी गहराई करीब 25 फीट और चौड़ाई पंद्रह फीट है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नहाने के लिए कुएं में कूदे पूर्व सैनिक की डूबकर मौत हो गई है।
एंबुलेंस ने किया मना निजी वाहन से लाए शव
ग्रामीणों का कहना है कि 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी गई थी। हालांकि, एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन, शव को एंबुलेंस में ले जाने के लिए उन्हें मना कर दिया गया। ग्रामीणों ने निजी वाहन करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया।
तो पुलिस बोली शव ले आओ तब हम पहुंचेंगे
कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को मौके से सूचना दी गई थी। लेकिन, किसी ने भी मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। बल्कि निर्देश दिए कि शव को लेकर आ जाओ, हम वहीं मिलेंगे। मौके पर पुलिस का न पहुंचना और शव को शव गृह तक लाने की बात कहना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। उधर, थाना प्रभारी भारत भूषण का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर पुलिस को सूचना मिली थी तो मौके पर जाना चाहिए था। इसकी जांच की जाएगी।