फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हो गई मौत

Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते डबरोग वार्ड में एक युवक ने जहर निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में रखवाया है। जानकारी के अनुसार सरकाघाट के डबरोग निवासी 23 वर्षीय युवक पवन कुमार पुत्र अमर सिंह जो मकानों में सीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन

रविवार सायं करीब सात बजे युवक ने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल सरकारघाट ले गए। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस को मृतक के घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने जहर क्यों निगला इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed