{"_id":"5dfa60b88ebc3e882254bb27","slug":"crime-mandi-news-sml3180991191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रेत-बजरी ले जा रहे पांच टिपर, दो ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रेत-बजरी ले जा रहे पांच टिपर, दो ट्रैक्टर जब्त
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
सुंदरनगर स्थित बीएसएल थाना में खड़े अवैध रेत-बजरी के टिपर।
- फोटो : Mandi
Link Copied
सुंदरनगर (मंडी)। अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। तड़के 5 बजे सुंदरनगर-बग्गी मार्ग पर अवैध रूप से रेत-बजरी ले जा रहे 5 टिपरों और 2 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। शहरभर में दिनभर रेत-बजरी के ट्रैक्टर और टिपरों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
सुंदरनगर, नाचन और बल्ह क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर रोक लगाने में पुलिस और प्रशासन विफल रहा है। इसके चलते खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि सुंदरनगर-बग्गी मार्ग पर डडोह, सेगली, रडू, डिनक, डुगराईं और कंसा आदि में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु और बीएसएल थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने बीएसएल नहर के किनारे नाका लगाया। तड़के 5 बजे अवैध रेत-बजरी ले जा रहे पांच टिपरों और 2 ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोका गया। इनमें से कोई भी वाहन चालक एम फार्म पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने पांचों टिपरों और 2 ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। एएसपी पुनीत रघु ने कहा कि अवैध खनन बख्शा नहीं जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।