फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

मंडी में एक लाख नकद, लाखों के गहने चोरी

Wed, 25 Nov 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बलद्वाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बलद्वाड़ा Updated Wed, 25 Nov 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। अब क्षेत्र की समैला पंचायत के मतोली गांव में मंगलवार रात्रि को चोरों एक साथ चार घरों के ताले तोड़े। चोर चारों घरों से करीब एक लाख से अधिक नकदी और लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। सूचना मिलने पर हटली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं। पुलिस के अनुसार समैला पंचायत के मतोली गांव निवासी के ब्रह्मदास और उसकी पत्नी सागरी देवी अपने घर में सोए हुए थे। इस बीच मंगलवार रात्रि को मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोर स्वर्ण आभूषण समेत नकदी चुरा ले गए। सुबह उठने पर दंपति ने पाया कि घर में सामान बिखरा हुआ है और घर से चोर सोने का गले का हार, नथ, दो सोने की चाक, तीन जोड़ी कान की बालियां, चांदी के गजरे, दो जोड़ी चांदी की पाजेब चुरा ले गए। चोर घर से सात हजार भी चुरा गए।
विज्ञापन


मतोली गांव के किशोरी लाल के घर के कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी से 70 हजार नकद व सोने की तिल्ली और चांदी की पायल चुरा ले गए। किशोरी लाल का बेटा पंकज व बहू प्रियंका साथ वाले कमरे सोए हुए थे, लेकिन शातिर चोरी कर गए। मतोली के जीवानंद के घर से चोर 50 हजार नकद, कान की सोने की बालियां, सोने की अंगुठी चुरा ले गए। जीवानंद का परिवार घर में मौजूद नहीं था। घटना की सूचना किशोरी लाल ने उन्हें फोन पर दी। मतोली के रामनाथ के घर भी ताला तोड़कर भी चोर सामान चुरा ले गए। घर से क्या-क्या चोरी हुआ है, अभी इसके बारे में पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनाथ ने बताया कि उसके बहू के कमरे से सामान चोरी हुआ और वह बाहर है। इधर, पुलिस की ओर से चौकी प्रभारी कर्णजीत सिंह ने मौके पर जाकर छानबीन की। वहीं, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।


समैला पंचायत में तीस अक्तूबर को चार घरों में अज्ञात चोर सेंधमारी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस इन चोरी के मामलों को अभी तक सुलझा नहीं पाई। उक्त मामलों में चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, एक माह के अंतराल में दूसरी चोरी में भी चोर चार से लाखों के स्वर्ण आभूषण ले उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed