{"_id":"662519ab529327cefcde694904c8a023","slug":"crime-hindi-news-1098","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में गाड़ी से आधा क्विंटल भुक्की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में गाड़ी से आधा क्विंटल भुक्की बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने धर्मपुर में नाका तोड़ कर भागने वाली पंजाब नंबर की गाड़ी को खैलग के पास पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी से 54 किलो 342 ग्राम भुक्की बरामद की है।
पुलिस ने गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार रात को कैंची मोड़ के पास नाका लगाया था। इसी दौरान गाड़ी (पीबी-10 सीबी 6245) को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।
गाड़ी चालक नाका तोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर खैलग के पास गाड़ी रोक ली। इसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की गाड़ी आते देख एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला जबकि एक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने गाड़ी से 54 किलो 342 ग्राम भुक्की बरामद की है।
गाड़ी सवार अमरीक सिंह निवासी हरोली, ऊना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भुक्की को बरोट से ला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ पूर्ण सिंह निवासी रामपुर कोठी होशियारपुर भी साथ था जो फरार हो गया। थाना प्रभारी धर्मपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।