फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cretewalls will be installed in MC area, drains will also be channelized

Mandi News: एमसी क्षेत्र में लगेंगी क्रेटवॉल, नालों का भी होगा तटीकरण

Tue, 05 Nov 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Cretewalls will be installed in MC area, drains will also be channelized
नगर निगम ने आमंत्रित किए टेंडर, बैहना में बावड़ियों पर खर्च होंगे 14 लाख
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्रेटवॉल लगाने, नालों के तटीकरण और बावड़ियों का कायाकल्प जल्द करेगा। कार्यों को लेकर नगर निगम ने ई-टेंडरिंग प्रणाली के तहत आवेदन मांगे हैं। कार्यों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय रखा गया है। कुल 16 कार्यों पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पुरानी मंडी की इंदिरा आवास कॉलोनी में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त स्थान पर 4.36 लाख की अनुमानित लागत से वॉल का निर्माण किया जाएगा। नेला वार्ड के चडयाना में 4 लाख से बोरवेल और खलियार में संपर्क मार्ग पर अनुमानित 2 लाख से क्रेट वॉल और इसी वार्ड में आते इंडस ग्लोबल स्कूल के निकट नाले के तटीकरण पर अनुमानित 3.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगवाई वार्ड में सिहागला संपर्क मार्ग तक कंक्रीट बिछाने, कांगनी मोक्ष धाम और पुलघराट मोक्ष धाम की मरम्मत समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा बैहना वार्ड में 14 लाख रुपये से दो बावड़ियों का कायाकल्प किया जाएगा। बावड़ियों का कार्य लंबित चल रहा था। इसके अलावा पैलेस कॉलोनी समेत अन्य वार्डों में भी कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड 15 में रिटेनिंग वाॅल, फुटपाथ की मरम्मत भी की जाएगी। वीर मंडल हनुमान घाट के पास पार्क कम ओपन जिम बनाया जाएगा। इस पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

....
लंबे समय से लटके 16 कार्यों के लिए टेंडर लगाया गया है। नगर निगम वार्डों में विकास कार्यों के लिए गंभीर है। इन कार्यों के धरातल पर उतरने से आम जनता को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र भट्ट, महापौर, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed