फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Created a blast on the song Main Tainu Samjhaawan...

Mandi News: मैं तैनूं समझावां...गीत पर मचाया धमाल

Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Created a blast on the song Main Tainu Samjhaawan...
जोगिंद्रनगर में आयोजित ब्यूटी पीजेंट में प्रस्तुति देतीं लोक गायिका जोनी ठाकुर।
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आयोजित चार दिवसीय ब्यूटी पीजेंट में शनिवार रात हिमाचली गायकों ने पहाड़ी, पंजाबी और बालीवुड गीतों की प्रस्तुति से खूब समां बांधा। लोकगायिका जोनी ठाकुर ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को नचाया।
विज्ञापन

मंच पर आते ही जोनी ठाकुर ने हुस्न पहाड़ों का... गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद इशारों- इशारों में दिल लेने वाले, तेरे मस्त-मस्त दो नैण, मेरे रश्क ए कमर, लग जा गले कि फिर ये मुलाकात हो न हो, इक प्यार का नगमा है आदि गीत गाकर दर्शकों को झुमाया।
विज्ञापन

सुंदरनगर से सुनील चौहान ने यारियां, मैं तैनूं समझावां, कुछ कुछ होता है आदि गीतों से समां बांधा। कांगड़ा के बब्बू मान ने भी दमदार प्रस्तुतियां दीं। जोगिंद्रनगर के जुड़वां बच्चों भाविक और गतिक ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोनिया, रागिनी, निमय ठाकुर, अजय, लीलाधर, शोभा ठाकुर, सुभाष राणा ने भी शानदार कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में लिटिल मिस और मिस्टर बाल प्रतिभागियों ने भी आकर्षक वेशभूषाओं में सजधज कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
जोगिंद्रनगर के शास्वत शर्मा, दकेश, नमन और प्रज्ञा को लिटिल मिस्टर, आशवी, पंखुड़ी और आकर्षिता को मिस लिटिल मास्टर के खिताब से नवाजा गया। छोटे बच्चों की गणेश वंदना, त्रिदेव नृत्य भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, निखिल वालिया, प्रिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और शिक्षकों के अलावा सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़ भाग लेने वाली विभूतियों को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed