{"_id":"6839f7e6f998cf46b00731a7","slug":"cracks-appeared-in-the-bridge-of-cholthara-bypass-hidden-with-tarpaulin-mandi-news-c-90-1-mnd1001-157762-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोलथरा बाईपास के पुल में आईं दरारें, तिरपाल से छिपाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोलथरा बाईपास के पुल में आईं दरारें, तिरपाल से छिपाईं
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। चोलथरा बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर जाने वाली सड़क पर बाईपास के लिए निर्मित पुल में एक ओर दरार आ गई है। इससे सड़क और पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने इसका वीडियो बनाकर उपमंडल अधिकारी नागरिक सरकाघाट को भेजा है। इसके बाद निर्माता कंपनी के अधिकारियों ने मजदूरों की मदद से दरारों को तिरपाल से छुपाने का प्रयास किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज, व्यापार मंडल चोलथरा के प्रधान बिहारी लाल, राजेश बन्याल, श्रवण भारद्वाज, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला आदि ने बताया कि पुल का निर्माण हाल ही में पूरा किया गया है। पुल पर से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है, लेकिन इतने कम समय में ही पुल के हिस्से में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पुल के हिस्से में आई दरार को लेकर उप मंडलाधिकारी नागरिक को अवगत करवा दिया है।
एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा का कहना है कि एनएच के प्रोजेक्ट आफिसर से बात की गई है। उन्होंने क्वालिटी मैनेजर को मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए बुलाया है। गुणवत्ता के अनुसार ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। यदि गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। संवाद