फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CPI(M) will protest in Balichowki on March 13

Mandi News: माकपा बालीचौकी में 13 मार्च को करेगी प्रदर्शन

Fri, 06 Mar 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) will protest in Balichowki on March 13
पूर्व विधायक राकेश सिंघा होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी बालीचौकी की बैठक बुधवार को प्रकाश चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिवालय सदस्य महेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे, जिन्होंने देश और प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार को मजदूर व किसान विरोधी करार दिया।

महेंद्र राणा ने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता की कमर तोड़ रही हैं। मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका पर सीधा प्रहार होगा। सरकार स्मार्ट मीटर के जरिये उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने की तैयारी में है। इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए वीरवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। प्रदर्शन से पहले नाटकों के जरिये स्मार्ट मीटर और मनरेगा की हकीकत जनता को बताई जाएगी। 13 मार्च को बालीचौकी में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक राकेश सिंघा शिरकत करेंगे। 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय रैली के लिए बालीचौकी से 50 कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed