फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CPIM pays tribute to Sitaram Yechury

Mandi News: सीपीआईएम ने सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Sep 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 14 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
CPIM pays tribute to Sitaram Yechury
मंडी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की मंडी जिला कमेटी ने शुक्रवार को पार्टी के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र 72 वर्ष थी।
विज्ञापन

राज्य सचिवालय सदस्य और जिला कमेटी के सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि सीताराम येचुरी ने पार्टी और संगठन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 1975 में सीपीआई (एम) में शामिल हुए और आपातकाल के दौरान अपनी राजनीतिक गतिविधियों के लिए गिरफ्तार हुए। 1985 में पार्टी की 12वीं कांग्रेस में उन्हें केंद्रीय समिति के लिए चुना गया और वे तब से केंद्रीय समिति का हिस्सा रहे। 1989 में उन्हें केंद्रीय सचिवालय और 1992 में पार्टी की 14वीं कांग्रेस में पोलित ब्यूरो के लिए चुना गया।
विज्ञापन

भारद्वाज ने बताया कि येचुरी ने केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख के रूप में कम्युनिस्ट और प्रगतिशील ताकतों के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों में भाग लिया, समाजवादी देशों के साथ संबंधों को मजबूत किया और साम्राज्यवाद-विरोधी आंदोलनों के साथ एकजुटता कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed