{"_id":"69750c086f47a188390670e2","slug":"cpim-opposes-scrapping-of-mnrega-and-installation-of-new-meters-mandi-news-c-90-1-ssml1025-183683-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मनरेगा को खत्म करने, नए मीटर लगाने का माकपा ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मनरेगा को खत्म करने, नए मीटर लगाने का माकपा ने किया विरोध
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सरकाघाट इकाई की बैठक शनिवार को सरकाघाट में कॉमरेड सुरेश सन्नी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी राज्य सचिव भूपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा कानून को खत्म करने का कड़ा विरोध किया। इसके लिए पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर धर्मपुर और गोपालपुर खंडों के दस हजार मनरेगा मजदूरों से संवाद किया जाएगा और 12 फरवरी को सरकाघाट में प्रदर्शन किया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा की जगह नया कानून लाया है उसमें रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया है और खर्च राज्य सरकारों पर बढ़ाया है। कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश से हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भी बिजली मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। यह किसी भी सूरत में जनहितैषी नहीं है। बिजली बोर्ड का निजीकरण करने की पहल है। इसका माकपा ने विरोध किया है।
भूपेंद्र ने कहा कि स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग सरकार से की है। उच्च मार्ग निर्माण से लोगों को पेश आ रही समस्याओं का निरीक्षण के बाद भी सुधार न होने पर चिंता जताई। कहा कि अगर कंपनियाें के काम में सुधार नहीं होता है तो पार्टी इसके खिलाफ मोर्चा खोलेगी। बैठक में तीन साल पूर्व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के बारे में प्रस्ताव पारित किया। बैठक में चिट्टा नशा पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम के लिए चल रहे अभियान में सहयोग करने का निर्णय लिया। संवाद