फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cowshed burnt in Chhapanu of Dharampur, buffalo scorched

Mandi News: धर्मपुर के छपाणु में गोशाला जली, भैंस झुलसी

Sat, 03 May 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cowshed burnt in Chhapanu of Dharampur, buffalo scorched
धर्मपुर उपमंडल की भरौरी पंचायत के करोला छपाणु के गोशाला में लगी आग। स्रोत जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की भरौरी पंचायत के करोला छपाणु गांव में शनिवार सायं करीब 5:30 बजे दो भाइयों की संयुक्त गोशाला जलकर राख हो गई। घटना में अंदर बंधी दुधारू भैंस भी झुलस गई। इसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना से पीड़ितों को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार और पंकज कुमार पुत्र प्रकाश चंद की संयुक्त गाेशाला में शनिवार सायं अचानक आग लग गई। गोशाला से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने परिवार को जानकारी दी और बचाव कार्य शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसने गोशाला में रखी इमारती लकड़ी और घास को जला दिया।
विज्ञापन

जैसे कैसे दुधारू भैंस को बचा लिया गया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पटवारी को दे दी है। भरौरी पंचायत की प्रधान नीता देवी, उपप्रधान कश्मीर सिंह ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, तहसीलदार धर्मपुर रमेश चंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पटवारी हलका को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने और तुरंत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित परिवार को राहत मैनुअल के अनुसार राहत राशि दे दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed