फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   covid rules wind from cities to rural tourist places, Neither mask nor social distance, lessons not learned from the devastating second wave, Negligence of people inviting third wave

शहरों से लेकर ग्रामीण पर्यटक स्थलों पर कोविड नियम हवा

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
covid rules wind from cities to rural tourist places, Neither mask nor social distance, lessons not learned from the devastating second wave, Negligence of people inviting third wave
मंडी/गोहर। कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर का प्रकोप कम हो रहा है। कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर कारोबार सब हाशिये पर है। आर्थिकी कोसों पीछे चली गई है। इसके बावजूद लोगों ने सबक नहीं सीखा है। कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग इस कदर बेपरवाह दिख रहे हैं कि मानों कुछ हुआ ही न हो। शहर से लेकर ग्रामीण पर्यटक स्थलों पर सैलानी और स्थानीय लोग न तो मास्क सही ढंग से पहन रहे हैं, न सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं। यह लापरवाही तीसरी लहर को न्योता देने वाली है। बुधवार को मंडी शहर और नाचन के प्रमुख पर्यटक स्थल देवीदहड़ में चिंताजनक स्थिति कुछ यूं दिखी...
विज्ञापन

स्थान: पर्यटन स्थल देवीदहड़। करीब साढ़े बारह बजे हैं। बाहर पार्किंग पर गाड़ियों का जमघट लगा है। कुछ लोग गाड़ियों के बाहर बिना मास्क के खड़े हैं। अंदर प्रवेश द्वार पर न तो सैनिटाइजेशन और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। अंदर पार्क पर फाउंटेन के पास लोगों का जमघट लगा है। बिरला ही कोई मास्क में दिख रहा है। सामाजिक दूरी भी तार-तार हो रही है। कुछ लोग बिना मास्क के सेल्फी खींच रहे हैं। लोग काफी संख्या में कोविड नियमों की अनदेखी कर अंदर-बाहर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थान : मडी शहर का गांधी चौक, समय दोपहर सवा बारह बजे, यहां पीपल के पास कामगार, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिना सामाजिक दूरी व बिना मास्क के बैठे हैं। स्थानीय पुलिस कर्मियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्थान : चौहटा बाजार, दोपहर 12:20, यहां सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहा। फल, राशन व अन्य दुकानों पर लोग भीड़ लगाए खड़े रहे। सैलानी बेपरवाह बिना मास्क घूमते दिखे। भूतनाथ बाजार, मोती बाजार में लोग खरीदारी करते दिखे। अधिकांश लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इंदिरा मार्केट में कभी कुछ लोग बिना मास्क के घूमते दिखे। सेरी मंच पर भी यही आलम रहा। दोपहर एक बजे। स्थान बस स्टैंड मंडी। यहां काफी संख्या में लोग व पर्यटक बसों का इंतजार करते दिखे। बस स्टैंड पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों को पुलिसकर्मी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड का प्रकोप कुछ कम हुआ है लेकिन थमा नहीं है। लोगों को अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। सामाजिक दूूरी और मास्क पहनने के नियम की कड़ाई से अनुपालना करनी होगी। अन्यथा हालात बदलते समय नहीं लगेगा। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों और सैलानियों का भी दायित्व बनता है कि वह सामाजिक दूरी नियमों की अनुपालना करें।
-आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed