{"_id":"a536e49eeb7176f78fcb587dca5781ad","slug":"court-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकावरी पंचायत का निष्कासित प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकावरी पंचायत का निष्कासित प्रधान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
Updated Fri, 06 Nov 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत से भगौड़ा घोषित शिकावरी पंचायत के निष्कासित प्रधान परम देव को पीओ सेल मंडी ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। चेक बाउंस के मामले में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत ने 25 जून 2015 को भगौडा़ घोषित किया था। वर्तमान प्रधान परम देव को निलंबित कर सरकार ने प्रधान की शक्तियां उपप्रधान को दी हैं। पीओ सैल की टीम ने निष्कासित प्रधान को गिरफ्तार कर गोहर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
परम देव ने थुनाग निवासी एक व्यक्ति को 35 हजार रुपये का चेक दिया था। जब उस व्यक्ति ने चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उस व्यक्ति ने जब प्रधान पर गोहर की अदालत में उसके खिलाफ झूठा चेक देने का मुकद्मा किया तो वह अदालत में पेश ही नहीं हुआ। जिसके कारण अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। पिछले कई दिनों से गोहर पुलिस परम देव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
मगर परम देव कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गोहर पुलिस के हत्थे न आने के बाद शुक्रवार को पीओ सैल मंडी की टीम ने परमदेव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित दोघरी से शुक्रवार सुबह पांच बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उक्त प्रधान ने बैंकों से भी लोन ले रखा था। ऋण चुकता नहीं करने पर बैंक ने उसकी जमीन की कुर्की भी कर दी थी। यह प्रधान काफी शातिर व्यक्ति रहा है।
विज्ञापन
प्रधान की गतिविधियां और कार्यप्रणाली भी संदिग्ध रही है। आरोपी को शुक्रवार को उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत में पेश किया गया। जहा से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीओ सेल की टीम में मुख्य आरक्षक अशोक कुमार भुट्टो, संजय कुमार, महेंद्र सैनी और संजय सेन शामिल थे।