{"_id":"69fe3798a32ed3d884070a6a","slug":"counseling-for-mo-cmo-posts-will-be-held-on-may-14-mandi-news-r-399-1-sml1005-466663-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एमओ, सीएमओ पदों के लिए 14 मई को होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एमओ, सीएमओ पदों के लिए 14 मई को होगी काउंसलिंग
Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने मेडिकल ऑफिसर (एमओ), कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) और अन्य समकक्ष पदों के लिए काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग 14 मई को सुबह 10 बजे से श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय के अनुसार यह प्रक्रिया सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान रिक्त पदों की संख्या में बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र, मेडिकल काउंसिल पंजीकरण, अनुभव प्रमाणपत्र, श्रेणी व डोमिसाइल प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र और फोटो पहचान पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज व स्वप्रमाणित प्रतियां लाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानाचार्य अजय कुमार भवानी ने बताया कि चयन मेरिट और पात्रता के आधार पर होगा तथा दस्तावेज अपूर्ण होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अनुपस्थित अभ्यर्थी अधिकृत प्रतिनिधि को भेज सकते हैं।