{"_id":"66e43a91b9791d0c1801d108","slug":"councilors-angry-over-sewerage-problem-in-jogindernagar-will-protest-on-21st-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135625-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में सीवरेज समस्या पर भड़के पार्षद, 21 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में सीवरेज समस्या पर भड़के पार्षद, 21 को करेंगे प्रदर्शन
Sat, 14 Sep 2024 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में खुले में बह रही सीवरेज गंदगी की समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय पार्षदों और जनता ने धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वार्ड 2 में क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन से कई दिनों से चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है। परिषद ने जल शक्ति विभाग को सीवरेज सुधार के लिए पहले 15 लाख और फिर जुलाई में 21 लाख रुपये की राशि प्रदान की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
शुक्रवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय धरवाल और पार्षद राजीव कुमार ने जलशक्ति विभाग मंडल चौंतड़ा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर 20 सितंबर तक सुधार नहीं हुआ तो 21 सितंबर को धरना प्रदर्शन और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि सीवरेज की गंदगी नाले में बहकर पेयजल स्रोतों को दूषित कर रही है। जुलाई-अगस्त में पीलिया संक्रमण से करीब 400 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद भी विभाग की लापरवाही बनी हुई है। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्यारे लाल ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।