फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Councilor will meet CM for grant

Mandi News: अनुदान के लिए सीएम से मिलेंगे पार्षद

Wed, 05 Feb 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Councilor will meet CM for grant
मंडी। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अगुवाई में पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए रिक्त पदों को भरने और रुके हुए अनुदान को जारी करने का आग्रह सीएम सुक्खू से करेंगे। बुधवार को प्रतिनिधिमंडल शिमला में प्रदेश के मुख्यमंत्री और शहरी विकास विभाग के मंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

शिमला में बुधवार को होने वाली बैठक में प्रदेशभर के नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, आयुक्त को बुलाया गया है। इसमें शहरी विकास विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा होगी। बैठक के बाद नगर निगम मंडी के महापौर की अगुवाई में पार्षदों को भी मिलने के लिए समय मिला है। इसमें वे नगर निगम की आर्थिक स्थिति, रिक्त पड़े पदों को भरने समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी में स्टाफ के अभाव में अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। रिक्त पदों के कारण नगर निगम में विकास का पहिया तेज गति से नहीं घूम रहा है। नगर निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर विभिन्न श्रेणी के 189 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 55 अधिकारी और कर्मचारी ही नियमित है। दैनिक वेतनभोगी एक जबकि 12 पदों पर आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बेलदार के 39 में से 26 पद, सफाई कर्मचारियों के 72 पदों में से 52 पद समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के 121 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नगर निगम मंडी में अधिकारियों, कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने तथा विकास का पहिया अधिक तेज गति से घुमाने के लिए मुख्यमंत्री समेत शहरी विकास विभाग के मंत्री से आग्रह किया जाएगा। बुधवार को इसके लिए समय लिया गया है। दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए सभी पार्षद एकजुट होकर मिलेंगे।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed