{"_id":"677434194b7b69215a03b915","slug":"corporation-bus-reached-sandhol-people-happy-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144194-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संधोल पहुंची निगम की बस, लोगों में खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संधोल पहुंची निगम की बस, लोगों में खुश
विज्ञापन
बैजनाथ से संधोल पहुंची परिवहन निगम की बस।
संधोल (मंडी)। बैजनाथ से संधोल के लिए भेजी गई बस मंगलवार को संधोल पहुंची तो स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। बस सेवा शुरू होने से दो जिले और तीन विधानसभा क्षेत्र आपस में जुड़े हैं। बैजनाथ परिवहन डिपो ने सोमवार को बस सेवा शुरू की थी लेकिन शाम को बस नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में बस खराब हो गई थी।
मंगलवार को बैजनाथ से दोपहर 12:30 बजे रवाना हुई बस संधोल बस स्टैंड पहुंची। यह बस लडभड़ोल-सांडापत्तन रूट से संधोल पहुंची। सांडापत्तन में ब्यास पर 30 करोड़ से पुल बनाया गया है। बस सेवा शुरू होने से सालों पुरानी मांग पूरी हुई है। बस सेवा के शुरू होने से अब लडभड़ोल, सांडा से सीधे संधोल और सुजानपुर, हमीरपुर, चंडीगढ़ के लिए भी वाया संधोल रूट काफी किफायती रहेगा। संधोल क्षेत्र के लोगों को सिमस मंदिर, बैजनाथ, पालमपुर, मंडी आदि पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।
बैजनाथ से यह बस दोपहर 12:30 बजे चलेगी और दो बजे लडभड़ोल पहुंचेगी। तीन बजे सांडापत्तन से संधोल के लिए रवाना होगी। वापसी में संधोल से शाम 4 बजे बस चलेगी। बताया जा रहा है कि बैजनाथ डिपो से दो बसों के लिए परमिट मांगा गया था। इसमें अभी एक बस का परमिट स्वीकृत हुआ है। इसमें बस का रूट सांडापत्तन से बढ़ाकर संधोल कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने जोगिंद्रनगर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से भी आग्रह किया है कि सांडापत्तन में रात को खड़ी होने वाली बस का रूट संधोल तक किया जाए। इससे लोग टांडा, पपरोला और मंडी जाने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद