{"_id":"6aa1ac42531434c2b30d1518","slug":"controversial-poster-case-investigation-may-be-completed-today-action-may-be-taken-mandi-news-c-90-1-ssml1045-212653-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्टर मामला : आज जांच हो सकती है पूरी, गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पोस्टर मामला : आज जांच हो सकती है पूरी, गिरेगी गाज
विज्ञापन
जांच के दायरे में लिए गए हैं तीन प्रशिक्षु, बढ़ सकती है संख्या
गठित कमेटी विस्तार से कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईआईटी मंडी परिसर में लगे विवादित पोस्टर के मामले में गठित जांच कमेटी की पड़ताल अंतिम चरण में पहुंच गई है। कमेटी वीरवार को जांच पूरी कर सकती है। अगर कुछ बिंदुओं पर और जानकारी की जरूरत पड़ी तो जांच शुक्रवार तक भी खिंच सकती है। इसके बाद पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
फिलहाल तीन प्रशिक्षुओं को जांच के दायरे में रखा गया है। कमेटी इनसे जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ अगर किसी अन्य प्रशिक्षु या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
कमेटी पोस्टर लगाए जाने से लेकर उसके सामने आने तक के पूरे घटनाक्रम को जोड़कर देख रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर किसकी ओर से तैयार किया गया, इसे परिसर में किसने लगाया और कार्यक्रम के दौरान इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी। कमेटी संबंधित लोगों से जानकारी जुटाकर सभी पहलुओं को आपस में जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उधर, आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार डॉ. केएस पांडेय ने बताया था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार जांच जारी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। जरूरत होने पर कानूनन कार्रवाई भी हो सकती है।
बॉक्स
क्या है मामला
आईआईटी मंडी परिसर में बीते चार सितंबर को जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था। पोस्टर में जातिगत भेदभावपूर्ण सामग्री लिखी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईआईटी मंडी ने जांच कमेटी गठित की थी।