फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractors will be punished for not doing the work

Mandi News: कार्य न करने के लिए ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 23 May 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Contractors will be punished for not doing the work
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक में मौजूद पार्षद । संवाद
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के टेंडर लेकर कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। शहरवासियों के विरोध के बाद अब नगर निगम ऐसे ठेकेदारों की सूची तैयार करेगा जो काम नहीं कर रहे हैं। उनके टेंडर रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महापौर वीरेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम की साधारण बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विकास कार्यों पर भी मंथन हुआ। कई ठेकेदार पिछले कई वर्षों से कार्य लेने के बाद कार्य नहीं कर रहे है। उनके कार्य रद्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

लगभग 1.13 करोड़ रुपये के कार्य सभी वार्डों में होंगे। नगर निगम अष्टमी मेला, मांडव्य उत्सव, पतंग उत्सव इत्यादि का आयोजन करता है। इस कार्य में सभी संस्थाओं का सहयोग मिलता है। इसके लिए सांस्कृतिक कमेटी के लिए 28 मई को बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी संस्थाओं और आम जनमानस को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वार्डों के लिए नई स्ट्रीट लाइट भी खरीदी जाएंगी। टाउन हाल के पुस्तकालय की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जवाहर नगर में 25 बच्चों को बैठने की क्षमता वाला पुस्तकालय जल्दी लोगों को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना सभी पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया गया। बैठक में उप महापौर माधूरी कपूर, पार्षद अलकनंदा हांडा, राजेंद्र मोहन, वीरेंद्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

....
पेड़ काटने के लिए नहीं बजट
खतरनाक पेड़ों को काटने के लिए निगम के पास कोई बजट नहीं है। उपायुक्त से आग्रह किया कि आपदा प्रबंधन बजट से धन राशि जारी की जाए। इससे जान माल के नुकसान से बचा जा सके। शहर में करीब 100 पेड़ ऐसे हैं जो लोगों के लिए खतरा बन रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed