फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractors threaten to halt work on the Pandoh Bypass-Takoli project

Mandi News: ठेकेदारों ने दी पंडोह बाईपास-टकोली प्रोजेक्ट का काम रोकने की चेतावनी

Mon, 12 Jan 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 12 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Contractors threaten to halt work on the Pandoh Bypass-Takoli project
पंडोह (मंडी)। पंडोह बाईपास-टकोली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में कार्यरत ठेकेदारों ने लंबित भुगतान और रिटेंशन मनी को लेकर निर्माण कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ठेकेदारों का आरोप है कि शाहपुर्जी पलोंजी और एफकान इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच चल रहे इस प्रोजेक्ट का कार्य लगभग पूरा होने को है, लेकिन उनका करोड़ों का बकाया अब तक नहीं चुकाया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे शाहपुर्जी पलोंजी के तहत चल रहे आगामी सभी कार्यों को ठप कर देंगे। ठेकेदारों का कहा है कि उन्होंने लंबे समय तक एफकान इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम किया है।
विज्ञापन

काम पूरा होने के बावजूद भुगतान राशि महीनों से लंबित है और कई ठेकेदारों की रिटेंशन मनी भी अटकी हुई है। इस देरी के कारण ठेकेदारों को लेबर और अन्य खर्चों को लेकर भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अनिल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, विजय कुमार, वरुण, तीर्थ राज और आनंद ठाकुर सहित अन्य ठेकेदारों ने शाहपुर्जी पलोंजी कंपनी के टीम लीडर को लिखित ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि कंपनी प्रबंधन इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और एफकान कंपनी से उनके बकाये का निपटारा करवाए। ठेकेदारों ने स्पष्ट किया कि भुगतान न होने की सूरत में होने वाले विरोध-प्रदर्शन और कार्य में रुकावट की पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed