फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractors did not start construction of diode tunnel due to non-payment

Mandi News: भुगतान न होने से ठेकेदारों ने शुरू नहीं किया डयोड टनल का निर्माण

Tue, 05 Nov 2024 06:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Contractors did not start construction of diode tunnel due to non-payment
ठेकेदारों की कंपनी प्रबंधन को दो टूक, जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक शुरू नहीं होगा काम
विज्ञापन

सोमवार से शापुरजी-पलौनजी कंपनी शुरू करने जा रही थी डयोड टनल का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह बाइपास टकोली प्रोजेक्ट में बन रही डयोड टनल का निर्माण फिर लटक गया है। काम शुरू होने से पहले ही ठेकेदारों ने पूरा भुगतान करने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ठेकेदारों का कहना है कि उनका बकाया भुगतान शत-प्रतिशत किया जाए अन्यथा काम शुरू नहीं किया जाएगा। ऐसे में कंपनी प्रबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
ठेकेदार अनिल ठाकुर, तुलसी राम, गुलाब सिंह ठाकुर, देविंद्र ठाकुर, महेश कुमार, सोनू ठाकुर आदि ने बताया कि उनका बकाया भुगतान करीब डेढ़ से दो वर्षों का है। इन सभी को कंपनी प्रबंधन से 50 करोड़ से भी अधिक की बकाया राशि लेने को है। बकाया राशि न मिलने के कारण भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गाड़ियों और मशीनरी की किस्तें लंबित चल रही हैं। बैंक से बार-बार फोन आ रहे हैं। मजदूरों को भी बकाया राशि देने को है और वे भी भुगतान के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि यह विवाद दो कंपनियों के बीच चल रहा था। इसे इन्होंने अपने स्तर पर सुलझा लिया है, लेकिन ठेकेदारों की मांगों को पूरा नहीं करने तक काम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन

शापुरजी-पलौनजी कंपनी ने सोमवार से काम शुरू करने की पूरी योजना बना ली थी। इसके लिए स्टाफ और मशीनरी भी मौके पर तैनात कर दी गई थी। कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदारों को भरोसा दिलाया था कि वे काम शुरू करें और जल्द ही उनकी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन ठेकेदार पूरा भुगतान की मांग पर अड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शापुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि ठेकेदारों का जल्द भुगतान किया जाएगा। दो चार दिनों में नियमित कार्य शुरू होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed