फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractor stopped work due to non-payment

Mandi News: भुगतान न होने पर ठेकेदार ने रोका कार्य

Sun, 11 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Contractor stopped work due to non-payment
सुंदरनगर (मंडी)। सरकार की आर्थिक तंगी का एक और उदाहरण सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन साल से ठेकेदार ने भुगतान न होने पर काम रोक दिया है। भवन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब सिर्फ इस भवन में दरवाजे खिड़कियां और प्लास्टर के साथ फर्श कार्य शेष है। इसे पूरा करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ की दरकार है। पूर्व सरकार में 2021 में शुरू हुए इस काम को वर्तमान सरकार तीन साल गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं करवा पाई है। ठेकेदार साइट पर रखे चौकीदार और अन्य स्टाफ का वेतन भी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

निहरी क्षेत्र में होटल या अन्य सुविधाएं कम होने की वजह से इस इलाके में पर्यटकों या अन्य सरकारी कर्मचारियों को रहने में कठिनाई होती है। इस विश्राम गृह के बनने से सभी को सुलभ रहने की व्यवस्था हो सकती है। इस विश्राम गृह में सात रूम सेट के साथ आंगन और पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
यह विश्राम गृह करीब दो करोड़ की लागत से बन रहा है। इस भवन का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अभी 30 प्रतिशत निर्माण कार्य होना है। इसके लिए डेढ़ करोड़ की दरकार है। काफी समय से बजट न मिलने से निर्माण कार्य लटका हुआ है। विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है।
-शौर्य ठाकुर, सहायक अभियंता, जलशक्ति उपमंडल निहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed