{"_id":"585c04e24f1c1b6752e3a1d1","slug":"contract-pta-should-submitt-their-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रांट इन एड और अनुबंध पीटीए शिक्षकों का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रांट इन एड और अनुबंध पीटीए शिक्षकों का ब्योरा मांगा
मंडी
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी ने पीटीए ग्रांट इन एड प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों की सूचना जिले के सरकारी स्कूल मुखिया से तलब की है। विभाग ने इन शिक्षकों से संबंधित रिकार्ड मांगा है। वर्ष 2006-07 में हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना पीटीए ग्रांट इन एड नियम 2006 के तहत नियुक्त किए गए अध्यापकों जिन्हें पीटीए से अनुबंध में लाया गया है
विज्ञापन
और जो अभी तक पीटीए ग्रांट इन एड नियम के तहत वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं, स्कूल मुखिया को उनकी सूचना 26 दिसंबर तक ई मेल के माध्यम से विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर भेजनी होगी।
विज्ञापन
संबंधित सूचना निर्धारित प्रपत्र पर मांगी गई है। जिसमें पीटीए अध्यापक का नाम, पाठशाला का नाम, विषय, शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता प्रतिशतता सहित, अनुबंध आधार अथवा पीटीए ग्रांट इन एड के तहत कार्यरत है अथवा नहीं, आरटीई एक्ट व नए तथा पुराने भर्ती व पदोन्नति नियम के अंतर्गत योग्य है या नहीं, टेट परीक्षा पास की है अथवा नहीं, यह सारी जानकारी देनी होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी ने सभी पाठशाला प्रमुखों को आदेश जारी किए हैं कि सूचना 26 तक ईमेल की माध्यम से विभाग की ईमेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें। प्रपत्र को विभाग की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा केडी शर्मा ने कहा कि सभी स्कूल मुखिया से पीटीए ग्रांट इन एड प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों की सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन