{"_id":"6a48fbe6564a55e66c0f2239","slug":"consumers-frustrated-despite-oil-reaching-ration-depots-server-down-mandi-news-c-90-1-ssml1025-203482-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राशन डिपो में तेल पहुंचने के बाद भी उपभोक्ता परेशान, सर्वर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राशन डिपो में तेल पहुंचने के बाद भी उपभोक्ता परेशान, सर्वर बंद
विज्ञापन
मांग के मुताबिक कोटा न मिलने से उपभोक्ताओं को दिया जा रहा एक माह का कोटा
रिफाइंड तेल के लिए अभी करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के राशन डिपुओं में सरसों तेल का कोटा मिलने से उपभोक्ताओं ने राहत तो महसूस की है, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उन्हें बार-बार डिपुओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस समस्या से डिपो संचालक भी परेशान हैं। सर्वर बंद रहने की वजह से पिछले सप्ताह भी कई उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया।
खाद्य आपूर्ति निगम ने निर्देश जारी किए हैं कि पुरानी क्यूआर कोड प्रणाली के माध्यम से डिपो संचालक राशन का वितरण करें। दो माह बाद सरसों तेल की आपूर्ति शुरू होने के बावजूद सर्वर में तकनीकी खराबी आने से व्यवस्था फिर प्रभावित हो गई है। फिलहाल उपभोक्ताओं को केवल एक माह का ही सरसों तेल कोटा दिया जा रहा है।
सुहड़ा निवासी उपभोक्ता सुनीता कुमार, चंपा, हिम्मा देवी, मीरा, प्रकाश चंद, मीना देवी आदि का कहना है कि पिछले दो माह से डिपुओं में सरसों तेल और रिफाइंड उपलब्ध नहीं हो पाया है। बार-बार सर्वर ठप होने से राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, डिपो संचालक हरीश कुमार, नवीन कुमार, टेक चंद, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, जगदीश आदि ने बताया कि सर्वर बार-बार बंद रहने के कारण वे उपभोक्ताओं को समय पर राशन वितरित नहीं कर पा रहे हैं। सरसों तेल का कोटा तो पहुंच चुका है, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते वितरण बाधित है। उन्होंने विभाग से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
बॉक्स
मंडी और कुल्लू जिले के लिए 5,58,576 लीटर सरसों तेल कोटा की मांग भेजी गई थी, जिसमें से अब तक केवल 2,23,343 लीटर की आपूर्ति ही प्राप्त हुई है। अभी 3,35,236 लीटर कोटा आना बाकी है। सभी राशन डिपुओं में वर्तमान में सरसों तेल पहुंच चुका है। फिलहाल उपभोक्ताओं को एक माह का कोटा ही दिया जाएगा। शेष कोटा उपलब्ध होते ही पिछला बकाया भी वितरित किया जाएगा। सर्वर की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। -संजीव वर्मा, एरिया मैनेजर, मंडी-कुल्लू खाद्य आपूर्ति निगम