फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Constable Jamuna gave the message of self-defense and awareness.

Mandi News: आरक्षी जमुना ने दिया आत्मरक्षा और जागरूकता का संदेश

Sun, 07 Dec 2025 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Constable Jamuna gave the message of self-defense and awareness.
कटौला (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निशु में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन रविवार को हुआ। 27 स्वयंसेवियों ने शिविर में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर महिला थाना से महिला आरक्षी जमुना विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, बुरे स्पर्श के प्रति जागरूक रहने, आत्मरक्षा के महत्व और अपने अधिकारों की पहचान के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल के आसपास के गांवों, सामुदायिक स्थलों, रास्तों तथा प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न बौद्धिक एवं शारीरिक विकास सत्र भी आयोजित किए गए। समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चित्रा देवी, विद्यालय प्रधानाचार्य विक्रम चंद, राजेश ठाकुर, रीना कुमारी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed