फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress warned MP Kangana of siege

Mandi News: कांग्रेस ने सांसद कंगना को घेराव के लिए चेताया

Tue, 08 Apr 2025 04:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
Congress warned MP Kangana of siege
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने सांसद कंगना रणौत को चेताया कि कांग्रेस नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करें अन्यथा घेराव किया जाएगा। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में गुलेरिया ने कहा कि सांसद कंगना को अपनी बयानबाजी पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सांसद कंगना मंडी दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं। जब मंडी में आपदा आई थी, तब वह नदारद थीं। अब एक साल बाद जब उनकी गैरमौजूदगी का मुद्दा उठा है तो वह लोगों के बीच जाकर अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन

गुलेरिया ने स्पष्ट किया कि कंगना को विकास और जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने याद दिलाया कि चुनाव से पहले कंगना ने कई वादे किए थे, उन्हें पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि कभी वह हार पहनने से मना करती हैं तो कभी अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से पहले भी कई सांसद रहे हैं, कंगना को राजनीति की समझ विकसित करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed