फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress protests in Jogindernagar against Rahul Gandhi's detention.

Mandi News: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में जोगिंद्रनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Congress protests in Jogindernagar against Rahul Gandhi's detention.
वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के साथ पुलिस की धक्कामुक्की और उन्हें हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को जोगिंद्रनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से शहर गूंज उठा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्र सिंह की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव अंजना, सचिव शूचिका प्रधान और महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दक्षा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ की गई पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। वहीं, जीवन ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले आयोजित बैठक में 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया। इसके लिए डोहग हेलिपैड से लडभड़ोल तक कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed