फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   congress mukt compain start in himachal

हिमाचल में कांग्रेस मुक्त अभियान शुरू : भाजपा

Sun, 05 Jun 2016 10:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 05 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
congress mukt compain start in himachal
मंडी के सुंदरनगर में भाजपा की रैली में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित गडकरी की आभार रैली में भाजपा नेताओं ने कहा कि इस रैली के साथ ही कांग्रेस मुक्त हिमाचल अभियान शुरू हो गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 से अधिक सीटें जीत कर सत्ता में आएगी। रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जवाहर पार्क में दोपहर 12 बजे आरंभ हुई रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र के अनेक भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं वीरभद्र सरकार को कोसने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन



  धर्मपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ऋण और केंद्र की सहायता पर टिकी हुई है। प्रदेश सरकार हारे और नकारे नेताओं की विभिन्न पदों पर ताजपोशी कर जनता के पैसे को लुटा रही है। वहीं, सराज के विधायक और पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों का श्रेय प्रदेश के भाजपा सांसदों को दिया है। कहा कि इस रैली के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस मुक्त हिमाचल अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कांग्रेस की युवा रैली में युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र बराड की ओर से प्रधानमंत्री की खिलाफ की गई टिप्पणी कर कड़ा ऐतराज जताया। कहा कि अगर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलन देवी का नाम दिया तो कांग्रेस को कैसा लगेगा। मनाली के विधायक गोबिंद ठाकुर ने कहा कि किरतपुर से मनाली तक बन रहा फोरलेन केंद्र की भाजपा सरकार की ही देन है। इसके अलावा रोहतांग टनल को भी पूर्व की एनडीए सरकार ने मंजूरी प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को 17 राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रदान कर केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास की एक और राह खोल दी है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने डडौर से बाढू होते हुए रोहांडा राजमार्ग को भी राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित करवाने की सांसद रामस्वरूप शर्मा से मांग की। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने कहा कि 60 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को महज तीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिये। जबकि पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सात और वर्तमान भाजपा सरकार ने एक साथ 17 राष्ट्रीय उच्च मार्ग देकर प्रदेश की जनता का मन जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed