फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress governments did not give respect to Baba Saheb: Rajat

कांग्रेस की सरकारों ने नहीं दिया बाबा साहेब को सम्मान : रजत

Mon, 14 Apr 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress governments did not give respect to Baba Saheb: Rajat
धर्मपुर भाजपा मंडल द्वारा लगेंहड़ में आयोजित आंबेडकर जयंती अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपा - फोटो : पहले स्थान पर मेडल के साथ खड़े मोहित परमार।
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा मंडल ने लंगेहड़ में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई। धर्मपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। रजत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहेब को अपने समय में उचित सम्मान नहीं दिया जबकि भाजपा सरकारों ने बाबा साहेब को पूरा-पूरा सम्मान दिया है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष लेखराज और जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद बिट्टा ने भी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील कुमार, बीडीसी अध्यक्ष राकेश कुमार, देशराज पालसरा, विनोद पालसरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

....
टिहरा में पुष्पांजलि अर्पित कर जीवनी पर डाला प्रकाश
टिहरा (मंडी)। डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर टिहरा भाजपा मंडल का कार्यक्रम बसंतपुर पंचायत के गांव बंगसर (रसैन) में हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर रहे। मुख्यातिथि ने बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश को दिए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा मंडल टिहरा के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, वार्ड ग्रयोह की जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष युद्धवीर ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य कुसुम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed