फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress government entangled in power struggle leaving public interest: Ajay

जनहित छोड़ सत्ता संघर्ष में उलझी कांग्रेस सरकार : अजय

Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress government entangled in power struggle leaving public interest: Ajay
मंडी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका सहित विभिन्न निकायों में भाजपा को मिली शानदार सफलता यह प्रमाणित करती है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जन-सरोकारों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने देशभर में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सदैव राष्ट्र को परिवार मानकर कार्य किया है। हिमाचल में आई आपदा के समय प्रधानमंत्री ने तत्परता से सहायता प्रदान कर प्रदेशवासियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को सिद्ध किया। उन्होंने हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है। मंत्री आपस में टकराव और आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed