फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress collected 5,571 signatures in Nachan and Saraj

Mandi News: कांग्रेस ने नाचन और सराज में 5,571 लोगों के हस्ताक्षर जुटाए

Mon, 13 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 13 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congress collected 5,571 signatures in Nachan and Saraj
गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान के तहत सक्रियता दिखाई। नाचन और सराज ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर 5,571 लोगों के हस्ताक्षर जुटाए। इसी सूची शिमला में प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल को सौंपी दी है।
विज्ञापन

नाचन के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान ने बताया कि उन्हें 2,000 हस्ताक्षर जुटाने का टारगेट मिला था। उन्होंने 2,330 हस्ताक्षर जुटाकर लक्ष्य पार किया। सराज ब्लॉक ने 3,241 लोगों की सूची प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल को सौंपी। उन्होंने कहा कि नाचन में यह अभियान जारी है, जिसमें 500 लोगों के हस्ताक्षर की एक और सूची तैयार है, जो हाइकमान को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नरेश चौहान ने कहा कि जनता के समर्थन से ही न्याय मिलेगा। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। भाजपा की वोट चोरी का पर्दाफाश करने तक अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य सह प्रभारी विदित चौधरी और पूर्व राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed