फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress cheated the public by making electricity and water expensive: Nihal

बिजली और पानी महंगा कर कांग्रेस ने जनता को दिया धोखा : निहाल

Mon, 23 Sep 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 23 Sep 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Congress cheated the public by making electricity and water expensive: Nihal
मंडी। भाजपा जिला मंडी के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर बिजली और पानी के दाम बढ़ाकर जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में किए वादों के अनुसार काम किया, जबकि कांग्रेस ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पहले 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छीन ली गई और अब इसके दाम कई गुना बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दी गई निशुल्क पानी की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है। अब प्रति कनेक्शन 100 रुपये वसूलने के साथ दाम भी बढ़ा दिए गए हैं, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, लेकिन अब 125 यूनिट से भी वंचित कर दिया गया है। शर्मा ने यह भी कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन प्रदेशवासियों को झटका दे रही है और यह महंगाई का बोझ लादने के लिए नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed