{"_id":"62570e4c729f9f3eb52ab39b","slug":"congress-blew-the-bugle-of-jan-satyagraha-in-dharampur-mandi-news-sml4056209132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने धर्मपुर में जनसत्याग्रह का फूंका बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने धर्मपुर में जनसत्याग्रह का फूंका बिगुल
विज्ञापन
धर्मपुर के लघु हरिद्वार कांढापतन में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसत्याग्रह कार्यक्रम में म?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर/मंडी। चुनावी साल में कांग्रेस ने धर्मपुर में जनसत्याग्रह का बिगुल फूंका। लघु हरिद्वार कांढापतन के नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण से धर्मपुर कांग्रेस ने जनसत्याग्रह का आगाज किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के राज्य सचिव चंद्रशेखर ने किया। उन्होंने कहा कि तीन जून तक चलने वाले इस अभियान में 16 जगह सत्याग्रह होगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर को रोजगार मॉडल का नाम देकर मंत्री पूरे प्रदेश में डींगें हांक रहे हैं। असल में यह भ्रष्टाचार का मॉडल है। यहां नियुक्ति नियमों को ताक पर रखकर दी जा रही हैं। जल जीवन मिशन और बागवानी प्रोजेक्ट के नाम पर धर्मपुर और समूचे प्रदेश में लगभग 1500 से अधिक परिवारों के बेटे और बहुओं को रोजगार दे दिया गया है।
इसमें सब मानक नजर अंदाज किए गए। एमपीडब्ल्यू में आउटसोर्स और ठेकेदारों के माध्यम से रखे लोगों को 3600 और 4600 का मानदेय देकर रोजाना 6 से 8 घंटे के बजाय 16 घंटे तक काम लेकर शोषण किया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय का प्रभार होने का फायदा उठाते हुए विधानसभा क्षेत्र में पानी के टैंकों और खुले में पाइप नियमों को ताक पर रखकर जनता की जमीनों पर बिछाई जा रही है। भूमि मुआवजे के तौर पर पूछा तक नहीं जा रहा। कांढापतन से संधोल तक बहती ब्यास की सिंचाई और जल परियोजनाओं के बड़े-बड़े टैंकों में पानी की एक बूंद भी नहीं पड़ी है। इस अवसर पर प्रकाश चंद, संजय कुमार, राजमल नेगी, सुमन ठाकुर, अमी चंद, दूनी चंद, अश्वनी शर्मा, मीना कुमारी, अनीता कुमारी और राकेश कुमार मौजूद रहे।