फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congo's deep winner in Kho-Kho and Gharwasada in Volleyball

Mandi News: खो-खो में कांगो का गहरा और वॉलीबाल में घरवासड़ा रहे विजेता

Tue, 15 Sep 2026 06:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Congo's deep winner in Kho-Kho and Gharwasada in Volleyball
कुजाबल्ह में अंडर-14 खेलकूद के दूसरे दिन कबड्डी के फाइनल में पहुंची अजय मॉडल सरौन की टीम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुजाबल्ह के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन के खेल और सांस्कृतिक मुकाबले काफी रोमांचक और दिलचस्प रहे।

कबड्डी का मुख्य मुकाबला अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन और भ्राड़ी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में अजय मॉडल स्कूल सरौन ने भ्राड़ी को 59-39 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। खो-खो प्रतियोगिता में कांगो का गहरा ने भ्राड़ी को हराकर जीत दर्ज की। वहीं वॉलीबाल के मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरवासड़ा ने हाई स्कूल कांगो का गहरा को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

खेलों के साथ-साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समूह गान में कांगो का गहरा की टीम विजेता बनी, जबकि कण्ठ संगीत में कुजाबल्ह पाठशाला प्रथम स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन की छात्रा शगुन ने अपनी वक्तृत्व शैली से सभी को प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed