फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Condition of Mandi-Rewalsar road is bad, passengers are getting worried

Mandi News: मंडी-रिवालसर मार्ग की हालत खस्ता, परेशान हो रहे यात्री

Sat, 07 Dec 2024 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Condition of Mandi-Rewalsar road is bad, passengers are getting worried
सड़क के विस्तारीकरण का कार्य ठप पड़ने से बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन

मार्च 2025 तक मार्ग को चकाचक करने का रखा गया है लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पर्यटन की दृष्टि से अहम मंडी-रिवालसर-कलखर मार्ग को मार्च 2025 तक चकाचक करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल सड़क विस्तारीकरण का कार्य ठंडे बस्ते में है। तल्यारड़, जेल रोड से आगे शहर तक विस्तारीकरण करना चुनौती बना हुआ है। विश्व बैंक की मदद से हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) सड़क का निर्माण करवा रही है। तल्याहड़ से आगे कब्जे हटाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग मंडी को दी गई थी।
इस दौरान विभाग ने जमीन की निशानदेही करवाकर जेल के पास कुछ कब्जे हटाए हैं। तल्याहड़ से आगे रिवालसर तक सड़क की हालत खस्ता है। टारिंग न होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं। तल्याहड़ के आगे कई जगह सड़क की कटिंग की गई है। इससे सड़क ऊबड़-खाबड़ बन गई है। कई जगह डंगे लगाने का कार्य भी ठप है। गंभर पुल के पास भी वाहन चालक काफी परेशान हो रहे हैं। एचपीआरआईडीसीएल ने सड़क को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2025 रखा है। फरवरी में टारिंग करवाई जाएगी। ऐसे में वाहन चालकों को मार्च तक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



...
मंडी-रिवालसर-कलखर मार्ग को मार्च 2025 पर चकाचक करने का लक्ष्य रखा है। सड़क की कटिंग का कार्य कर लिया गया है। जेल रोड में विस्तारीकरण को लेकर कार्य लोक निर्माण विभाग मंडी को सौंपा गया था। इस बारे में अपडेट लिया जाएगा। फरवरी में सड़क पर टारिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टशी, अधीक्षण अभियंता, एचपीआरआईडीसीएल, (सीएमयू)
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed